छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी मुख्यालय में 15 अगस्त को होगा भव्य समारोह, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह करेंगे ध्वजारोहण

  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित मुख्यालय परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की शुरुआत सुबह 7:15 बजे होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं पॉवर कंपनीज के चेयरमैन सुबोध कुमार सिंह ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला और भीम सिंह कंवर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। ध्वजारोहण के बाद सुरक्षा एवं सतर्कता विभाग के जवानों द्वारा मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में देशभक्ति और अनुशासन का संदेश देते हुए जवानों की परेड आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। उत्कृष्ट विद्युतकर्मियों का होगा सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्युत […]

CSPDCL के प्रबंध संचालक भीम सिंह कंवर को सेवा अवधि में एक वर्ष का विस्तार, अभियंता संघ ने दी शुभकामनाएं

  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के प्रबंध संचालक भीम सिंह कंवर को सेवा अवधि में एक वर्ष का विस्तार मिलने पर अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किया और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अभियंता संघ के महासचिव डॉ. मनोज वर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी (CEC) सदस्य सुशील यादव तथा अधीक्षण अभियंता (राजस्व) आर.एल. देवागन उपस्थित रहे। अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने श्री कंवर के नेतृत्व में संगठन के सफल संचालन एवं विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सफलता की कामना करते हुए उनके कार्यकाल विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त की।

विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

० तमनार ब्लॉक के मिलूपारा , सीदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण रायगढ़। विश्व पर्यावरण सप्ताह 2026 के अवसर पर अदाणी फ़ाउंडेशन द्वारा अपनी सीएसआर टीम के सहयोग से तमनार क्लस्टर के समीप स्थित एक गाँव तथा खम्हरिया स्थित सामुदायिक भवन में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों की थीम “प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण” रही। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सामूहिक शपथ के साथ हुई, जिसमें बच्चों, ग्रामीणों और उपस्थित अधिकारियों ने प्रकृति की रक्षा तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता […]

CSPDCL की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार, 14वीं एकीकृत रेटिंग में ग्रेड ‘ए’ में उन्नयन

  ० भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ पावर ने 2026 में जारी की सूची,देश के 54 वितरण कंपनियों की रैंकिंग व रेटिंग रायपुर, । भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ पावर ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के विद्युत उपभोक्ताओं की सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार को सराहा है। हाल ही में देश के 54 विद्युत वितरण कंपनियों की रैंकिंग में छत्तीसगढ़ को ए रेटिंग दी है। यह सीएसपीडीसीएल की प्रशासनिक दक्षता और कसावट का नतीजा बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध कुमार सिंह एवं ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव इस उपलब्धि के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है। सीएसपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर […]