#प्रदेश

छत्तीसगढ़ में बनेगी नई ओपन जेल: बेमेतरा के पथर्रा गांव में निर्माण को सरकार की मंजूरी

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में एक नई ओपन जेल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके तहत बेमेतरा जिले के पथर्रा गांव में ओपन जेल स्थापित की जाएगी। इस संबंध में जेल विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

 

जेल विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बेमेतरा जिले के पथर्रा गांव में नई ओपन जेल का निर्माण किया जाएगा। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

जेल विभाग ने जारी किया आदेश

सरकार की स्वीकृति के बाद जेल विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नई ओपन जेल बनने से प्रदेश की जेल व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।