हेमाबंद पशु क्रूरता मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 126 पशु गौशालाओं में भेजे
बेमेतरा। जिले के दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को कथित तौर पर अनाधिकृत रूप से बंधक बनाकर रखने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में शिकायत प्रथमदृष्टया सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी दिलीप राय और उसके पुत्र संजय राय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पशु क्रूरता के आरोप में FIR पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल पशु चिकित्सक को मौके पर भेजकर […]



