Close

Diet In Mansoon: मानसून में इन चीजों को डाइट में करें शामिल, इम्यून सिस्टम होगा बेहतर

मानसून के मौसम में हेल्दी रहने के लिए आपको खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए। खाने का असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए खानपान में लापरवाही आपको बीमारी कर सकती है। मानसून के मौसम में आप वायरल और फ्लू से बचे रहें, इसके लिए आपको इम्यूनट सिस्टम को बेहतर बनाना होगा। आपकी इम्यूनिटी जितनी बेहतर होगी, आप उतने ही स्वस्थ रहेंगे।

इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए आपको अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करने चाहिए। मानसून के मौसम में तंदुरुस्त रहने के लिए डाइट बताएंगी। चलिए जानते हैं कि इस मौसम में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

इन स्पाइस को करें खाने में एड

० इस मौसम में अदरक, लहसुन और हल्दी जैसी गर्म चीजें आपके लिए फायदेमंद होगी। इन सभी चीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी कार्डियोप्रोटेक्टिव इफेक्टस पाए जाते हैं, जो आप बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है।

० इसलिए आपको अदरक, लहसुन और हल्दी का सेवन करना चाहिए। आप इस मौसम में हल्दी का दूध पी सकती हैं। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो मसल्स को डैमेज होने से बचाने का काम करता है। इसके साथ ही, अदरक की चाय और लहसुन से बना काढ़ा इम्यूनिटी को बेहतर करने में मदद करते हैं।

प्रोबॉयोटिक
० मानसून के महीने में खानपान में लापरवाही, यानी तबियत खराब। इसलिए पाचन तंत्र को दुरस्त रखने के लिए आपको प्रोबॉयोटिक चीजों का सेवन करना चाहिए।
० दही, छाछ, लस्सी और अचार प्रोबॉयोटिक फूड्स हैं। इन चीजों को अपने आहार में शामिल करने से न केवल खाना अच्छे से डाइजेस्ट होगा, बल्कि पेट को ठंडक भी मिलेगी। दही, छाछ और लस्सी पीने से शरीर हाइड्रेट भी रहता है।

विटामिन सी से भरपूर चीजें खाएं

० मानसून का असर सबसे ज्यादा सेहत पर पड़ता है। इस मौसम में वायरल, फ्लू जैसे सर्दी-जुकाम, शरीर में दर्र आदि की समस्या बेहद सामान्य है। इस मौसम में आपको ये परेशानियां न हो, इसके लिए इम्यूनिटी बूस्ट करना जरूरी है। एंटी-ऑक्सीडेंट वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने का काम करते हैं।

० विटामिन-सी भी एक एंटी आॉक्सीडेंट है। इसलिए इस मौसम में आपको अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए। ताजा हरी पत्तेदार सब्जियां, संतरा, स्प्राउट्स और टमाटर जैसी चीजों का सेवन करें।

इन बातों का रखें ध्यान

० मानसून में स्ट्रीट फूड्स से दूरी बना लें। खाने को कवर न करने की वजह से इसमें माइक्रो-ऑर्गेनिज्म घुस जाते हैं, जिससे ये फूड्स अनहेल्दी हो जाते हैं। इसलिए बाजार से खाना खाने के बजाय घर पर ही बनाएं।
० इस मौसम में बासी खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। बासी खाने से उलटी और दस्त की समस्या हो सकती है।
० मानसून में हवा में नमी ज्यादा होती है, जिससे बैक्टीरिया आसानी से पनपने लगते हैं। इसलिए इस मौसम में साफ-सफाई बेहद जरूरी है। खासतौर पर खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं।

scroll to top