Close

छत्तीसगढ़ में अब तक औसत से 9 प्रतिशत कम बारिश

छत्तीसगढ़ में जून महीने से मानसून सक्रिय हो गया है। प्रदेश के सभी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही भारी बारिश हो रही है। बावजूद इसके पूरे प्रदेश में अब तक औसत से 8 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक औसत से 9 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से लेकर 15 जुलाई तक औसत से अधिक बारिश 184 प्रतिशत बीजापुर जिले में दर्ज की गई है। जबकि औसत से 70 प्रतिशत कम बारिश जशपुर जिले में हुई है। रायपुर में शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक हल्की बूंदाबांदी अलग अलग हिस्सों में होती रही। उमस भरी गर्मी दिनभर महसूस की गई। शनिवार को भी राजधानी में हल्के बादल छाए हुए हैं उमस महसूस की जा रही है।

छत्तीसगढ़ मौसम पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया “एक निम्न दाब का क्षेत्र तटीय ओडिशा और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका गुजरात के सौराष्ट्र, कच्छ, जबलपुर पेंड्रा रोड, हीराकुंड, बंगाल की खाड़ी में स्थित निम्न दाब के केंद्र से होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश का क्षेत्र मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ रह सकता है।”

छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान

शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, पेंड्रा रोड अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, राजनादगांव का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।

scroll to top