#प्रदेश

‘हर घर तिरंगा’ अभियान की केंद्रीय टोली में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को जिम्मेदारी

Advertisement Carousel

० रूप कुमारी चौधरी और अनुराग सिंह देव को मिली जगह, 10 से 15 अगस्त तक देशभर में चलेगा तिरंगा यात्रा अभियान

रायपुर। भाजपा के ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान के लिए गठित आठ सदस्यीय केंद्रीय टोली में छत्तीसगढ़ से श्रीमती रूप कुमारी चौधरी और अनुराग सिंह देव को शामिल किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय ने इसकी सूची जारी कर दी है।

भाजपा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का जनआंदोलन बन चुका है। इस वर्ष भी अभियान को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान को घर-घर, मंडल और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक रूप से चलाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के तहत नागरिकों को तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर रहेगा।