Close

आज का राशिफल 29 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए पद्मिनी एकादशी का दिन

​मेष राशि वाले पाएंगे परेशानी से राहत
आज मेष राशि के जातकों को चली आ रही किसी लंबी परेशानी राहत मिलेगी। आज आपको अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की चाहत पूरी करने की कोशिश करेंगे, इससे आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। आज आपको अपने बढ़ते खर्च को रोकने का प्रयास करना होगा। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। आज शाम का समय आप अपने बच्चों और परिवार के साथ मनोरंजन में बिताएंगे।

आज भाग्य 81% तक आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं और पीपल को जल दें।

​वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा परिवार से सहयोग

वृषभ राशि के सितारे कहते हैं कि आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय किया है तो वह भी आज आपको खूब लाभ दे सकता है। शाम को आपके घर किसी खास मेहमान या मित्र का आगमन हो सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही रुकावटों और बाधाओं को दूर करने के लिए अपने परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से चर्चा करेंगे। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको अपने भाइयों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में आज आपका दिन अनुकूल और रोमांटिक बीतेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

​मिथुन राशि वाले तारीफ पाएंगे

आज मिथुन राशि के जातकों को व्यापार में अचानक लाभ मिलेगा और आप अपना पुराना कर्ज चुकाने में सफल होंगे। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। वेतन वृद्धि में रुकावट का रास्ता खुलेगा। आज लव लाइफ में आपको संभलकर चलना होगा। किसी बात से तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको आज अपने प्रेमी और जीवनसाथी को मनाने के लिए कुछ उपहार आदि देना पड़ सकता है। आज संतान को अच्छा काम करता देख मन ही मन में प्रसन्न होंगे।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

​कर्क राशि के धन और सम्मान प्राप्त होगा

आज आपको अपनी ऊर्जा बनाए रखने के लिए अपने सभी काम योजनाबद्ध तरीके से और तेजी से निपटने का प्रयास करना चाहिए। वैसे आज आप अपने सभी काम पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और अच्छी बात यह रहेगी कि आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपके दोस्त आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, मित्रों के साथ और सहयोग से मन आनंदित होगा। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन और सम्मान प्राप्त होगा।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें, अन्न का दान दें।

​सिंह राशि वाले शौक मौज पर धन खर्च करेंगे
सिंह राशि के जातक आज कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं तो उसमें देरी हो सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की मदद से आप अपनी समस्या और उलझन का समाधान पा सकते हैं। अगर सरकारी काम कोई आपका रुका हुआ है तो आज इस पर काम करने का विचार टाल दें, आज प्रयास करने पर भी काम बन पाने की संभावना बेहद कम है। सिंह राशि के जातक आज के दिन शौक मौज पर धन खर्च करेंगे लेकिन सुस्ती और आलस से आज कुछ काम को टाल देंगे। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई और तैयारियों पर ध्यान देना होगा नहीं तो आप अपने लक्ष्य से चूक सकते हैं। किसी मित्र और अचानक आने वाले काम की वजह से आपकी कुछ प्लानिंग आज बदल सकती है।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें। दूध मिश्रित जल से पीपल को सींचें।

​कन्या राशि को साझेदारी में मिलेगा फायदा
कन्या राशि के जातकों के परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। दैनिक जीवन में आपको अपने परिवार के सदस्यों से सहयोग और सानिध्य प्रचुर मात्रा में मिलेगा। आज संतान के भविष्य को लेकर कुछ योजना बनाएंगे, जिसमें आप कुछ निवेश भी करेंगे। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई बिजनस करने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज शिक्षा और प्रतियोगिता में भी आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। रुचिकर भोजन का भी आज आपको आनंद मिलेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं, शिवजी का अभिषेक करें।

तुला राशि के लिए दिन खर्चीला हो सकता है
तुला राशि के जातक आज मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में संयम से काम लें, किसी से कहासुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपका मन खिन्न हो सकता है। अनमने मन से आप अपने काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला हो सकता है। जो जरूरी काम का प्लान बनकर टल सकता है। बच्चों के साथ आप बेहतर समय बिताएंगे और उनकी शिक्षा एवं करियर पर ध्यान देंगे। आपके लिए सलाह है कि आज वैर भाव को निकालकर काम कीजिए इससे लोगों से भी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

वृश्चिक राशि को पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है
वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज इन्हें ऐसा महसूस होगा जैसे चारों ओर खुशियां ही खुशियां और सुख ही सुख है। आज आपकी कई समस्या सुलझ जाएंगी, जिससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कामकाजी लोगों को आज आर्थिक लाभ और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान बना सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा। भौतिक सुख के साधन प्राप्त होंगे, लव लाइफ आपकी रोमांटिक रहेगी।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​धनु राशि वालों को खर्च पर काबू रखना होगा
आज व्यवसाय में कोई नया संपर्क बनेगा जो धनु राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। कारोबार की प्रगति को देखकर आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। आज आपको अपने पारिवारिक खर्चों को समेटकर चलने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। आज आपके परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। यदि भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते में तनाव चल रहा है तो आज वह समाप्त हो जाएगा।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभकारी होगा।

मकर राशि वाले सम्मान और प्रतिष्ठा पाएंगे
आज मकर राशि के जातक सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं इससे पुण्य के साथ सम्मान और प्रतिष्ठा का भी लाभ पाएंगे। आज आप धार्मिक कार्यों पर कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। आज परिवार के किसी सदस्य से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मनो विनोद में बिताएंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। कुत्ते को रोटी खिलाएं और उड़द की दाल का दान करें।

कुंभ राशि को शुभ समाचार मिल सकता है
सितारे कहते हैं कि आज विदेश से व्यापार करने वाले कुंभ राशि के जातकों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। आज आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है जिससे आपको महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र आज का दिन थोड़ा उलझन वाला रहेगा। कड़ी मेहनत और लगन से काम करना होगा, तभी आपको सफलता मिलेगी। आज आपको संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज कुंभ राशि के जातकों को प्रेमी के सात आनंददायक पल गुजारने का मौका मिलेगा। प्रेमी के साथ यात्रा का संयोग भी बन सकता है।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मीन राशि को विरोधियों से सतर्क रहना होगा
मीन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपका मन शांत रहेगा और आप हर काम को गंभीरता पूर्व करेंगे। आज आपका मन पढ़ाई, लिखाई में लगेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। नौकरी में आज आपको आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा, नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सायंकाल के समय माता-पिता से पारिवारिक विषयों पर चर्चा हो सकती है। किसी पारिवारिक समस्या का सामाधान आपको मिल सकता है। स्वयं की और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और ओम नमो नारायण मंत्र का जप करें।

scroll to top