#Business

रायपुर में लॉन्च हुई Sony BRAVIA 7 II TRUE RGB, नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का मिला लाइव अनुभव

Advertisement Carousel

० यूनिवर्सल सर्विसेस में भव्य लॉन्च, ग्राहकों को True RGB Technology के साथ विशेष ऑफर्स और प्रीमियम फीचर्स की दी गई जानकारी

रायपुर। शहर के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम यूनिवर्सल सर्विसेस में Sony की नई प्रीमियम स्मार्ट टीवी BRAVIA 7 II TRUE RGB का भव्य लॉन्च किया गया। इस दौरान ग्राहकों को Sony की नई True RGB Technology का लाइव डेमो दिखाया गया, जिसमें पहले से अधिक वास्तविक रंग, बेहतर ब्राइटनेस, गहरा कॉन्ट्रास्ट और शानदार पिक्चर क्वालिटी का अनुभव कराया गया।

नई Sony BRAVIA 7 II में XR Processor, Dolby Vision, Dolby Atmos, IMAX Enhanced, Google TV, Google Gemini और 4K 120Hz Gaming जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। “The Future of Colour is Here” थीम के साथ पेश की गई यह टीवी सीरीज़ घर पर सिनेमाघर जैसा मनोरंजन अनुभव देने का दावा करती है।

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों को विशेष फाइनेंस स्कीम, कैशबैक ऑफर्स और आकर्षक लॉन्च ऑफर्स की जानकारी भी दी गई। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्राहकों ने नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और टीवी की पिक्चर क्वालिटी की सराहना की।

कंपनी के अनुसार, Sony BRAVIA 7 II TRUE RGB अब यूनिवर्सल सर्विसेस के सभी शोरूम में उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक शोरूम में जाकर टीवी की नई तकनीक का प्रत्यक्ष अनुभव लेने के साथ लॉन्च ऑफर्स का लाभ भी उठा सकते हैं।