#प्रदेश

CG Weather Today: आज भी बारिश के आसार, 31 जुलाई से कम होगा असर; रायपुर समेत कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से जारी झमाझम बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं। गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश जारी रह सकती है और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। हालांकि 31 जुलाई से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार हैं।

रायपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक 19 सेंटीमीटर बारिश बड़े बचेली में दर्ज की गई। इसके अलावा रायपुर शहर में 15 सेमी, कोमाखान और गरियाबंद में 14-14 सेमी, ओड़गी और बीजापुर में 13-13 सेमी तथा बागबाहरा, सुकमा और गोबरा नवापारा में 12-12 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मैनपुर, पिथौरा, लाभांडी और कुकरेल में 11-11 सेमी, जबकि छुरा, माना, रायपुर एयरपोर्ट, मगरलोड, रुधरी, बेलरगांव और नगरी में 10-10 सेमी बारिश हुई। वहीं धमतरी, बसना, पलारी, गुरूर, कुरूद, रायपुर, बिहारपुर, गंगालूर और अन्य क्षेत्रों में 8 से 9 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह तेज धूप निकलने के बावजूद दिन में मौसम बदल सकता है।

कमजोर पड़ रहा है डीप डिप्रेशन

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका फिलहाल जैसलमेर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है, जिससे प्रदेश में नमी बनी हुई है। वहीं पश्चिम-मध्य छत्तीसगढ़ और उससे लगे विदर्भ व दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश पर बना गहरा अवदाब अगले 12 घंटों में पश्चिम की ओर बढ़ते हुए कमजोर होगा। इसके बाद अगले 24 घंटों में यह सामान्य अवदाब में बदल सकता है, जिससे प्रदेश में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

CG Weather Today: आज भी बारिश के आसार, 31 जुलाई से कम होगा असर; रायपुर समेत कई जिलों में भारी वर्षा दर्ज

Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: मेष