Aaj Ka Panchang 2 August 2026: आज गजानन संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का उपाय

० रविवार, 2 अगस्त का पंचांग, चंद्रोदय का समय, शुभ-अशुभ मुहूर्त और सूर्य देव को प्रसन्न करने का विशेष उपाय
Aaj Ka Panchang 2 August 2026: आज रविवार, 2 अगस्त 2026 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज गजानन संकष्टी चतुर्थी का विशेष संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान गणेश की पूजा और चंद्र दर्शन का विशेष महत्व होता है। यदि आप शुभ कार्य, यात्रा या पूजा-पाठ की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग जरूर जान लें।
आज का पंचांग (2 अगस्त 2026)
शक संवत: 1948
विक्रम संवत: 2083
मास: श्रावण
पक्ष: कृष्ण
तिथि: चतुर्थी (रात्रि 11:15 बजे तक), इसके बाद पंचमी
वार: रविवार
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद (रात्रि 9:37 बजे तक), फिर उत्तराभाद्रपद
योग: अतिगण्ड (रात्रि 10:30 बजे तक), फिर सुकर्मा
करण: बव (प्रातः 11:14 बजे तक), फिर बालव
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय: प्रातः 5:43 बजे
सूर्यास्त: सायं 7:11 बजे
चंद्रोदय: रात्रि 9:24 बजे
चंद्रास्त: 3 अगस्त प्रातः 8:52 बजे
सूर्य: कर्क राशि
चंद्रमा: कुंभ राशि (दोपहर 3:26 बजे तक), इसके बाद मीन राशि
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 3:55 बजे से 4:41 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 1:19 बजे से 2:59 बजे तक
आज का चौघड़िया
उद्वेग: 5:43 बजे – 7:24 बजे
चर: 7:24 बजे – 9:05 बजे
लाभ: 9:05 बजे – 10:46 बजे
अमृत: 10:46 बजे – 12:27 बजे
आज के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल: सायं 5:30 बजे से 7:00 बजे तक
गुलिक काल: दोपहर 3:30 बजे से 5:00 बजे तक
यमगंड: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक
गजानन संकष्टी चतुर्थी 2026
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 1 अगस्त, रात्रि 11:07 बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त: 2 अगस्त, रात्रि 11:15 बजे
चंद्रोदय: रात्रि 9:24 बजे
आज का उपाय
रविवार के दिन प्रातःकाल तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और लाल चंदन का तिलक लगाएं। मान्यता है कि इससे मान-सम्मान, ऊर्जा और सफलता की प्राप्ति होती है।





