#प्रदेश

CG Weather Today: फ्रेंडशिप डे पर बारिश का असर, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Advertisement Carousel

० बस्तर संभाग के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी

रायपुर। फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना रहे लोगों के लिए मौसम परेशानी खड़ी कर सकता है। छत्तीसगढ़ में रविवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने रायपुर समेत कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

बीते 24 घंटे में कई जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, रामानुजनगर, लोरमी और अकलतरा में तीन-तीन सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं ओरछा, लालपुर थाना, बेलतरा, भोपालपटनम, सीपत, बड़े बचेली, अजगरबहार और छोटेडोंगर में दो-दो सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा भैरमगढ़, नारायणपुर, बलौदा, दरभा, बारसूर, पाली, कटघोरा, कोहकामेटा, तोकापाल, मस्तूरी, हरदीबाजार, अंतागढ़ सहित कई क्षेत्रों में एक-एक सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

इन मौसमी प्रणालियों का दिख रहा असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक समुद्र तल पर सक्रिय मानसून द्रोणिका जैसलमेर, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, बांदा, डेहरी, मालदा होते हुए मणिपुर तक फैली हुई है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व बिहार तक एक अन्य द्रोणिका सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं।

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

वहीं बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

CG Weather Today: फ्रेंडशिप डे पर बारिश का असर, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Aaj Ka Panchang 2 August 2026: आज