#राष्ट्रीय

5 अगस्त को होगी CJP की कोर कमेटी की बैठक, आगे की रणनीति पर होगा मंथन

Advertisement Carousel

 

दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन चलाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कोर कमेटी की अहम बैठक 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित होगी। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, आंदोलन की दिशा और भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, सीजेपी की कोर कमेटी की बैठक संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर होगी। बैठक में आंदोलन से जुड़े प्रमुख सदस्य शामिल होंगे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के अनुभवों की समीक्षा करते हुए आगे की कार्ययोजना तय करेंगे।

कार्यकर्ताओं से मांगे गए सुझाव

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब एक महीने तक चले आंदोलन के बाद संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से कुछ समय परिवार के साथ बिताने का आग्रह किया था। साथ ही उन्हें छात्रों और स्वयंसेवकों से संवाद कर उनके सुझाव जुटाने तथा 5 अगस्त की बैठक में उन्हें प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

बैठक के बाद सीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन अपनी आगामी रणनीति और भविष्य के आंदोलनों या कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है।

फ्रेंडशिप डे पर बच्चों से मुलाकात

फ्रेंडशिप डे के अवसर पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने आवास पर छात्रों, स्थानीय लोगों और आसपास के जिलों से आए आगंतुकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ फ्रेंडशिप डे भी मनाया।

आंदोलन से मिली राष्ट्रीय पहचान

गौरतलब है कि नीट पेपर लीक के विरोध में सीजेपी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन चलाया था। संगठन का दावा है कि इस आंदोलन को देशभर के युवाओं, विशेषकर जेन-जी का व्यापक समर्थन मिला।