Delhi News: रावण के साथ जलेगा 30 फीट का कॉकरोच का पुतला, दिल्ली की रामलीला समिति का अनोखा फैसला

  नई दिल्ली। दिल्ली की एक रामलीला में इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फुट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। पीतमपुरा में रामलीला का आयोजन करने वाली श्री केशव रामलीला समिति ने यह फैसला लिया है। समिति के मुताबिक, कॉकरोच का पुतला गंदगी का प्रतीक होगा और इसके जरिए स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। स्वच्छता अभियान से जोड़कर देखा जा रहा आयोजन श्री केशव रामलीला समिति के अध्यक्ष और भाजपा विधायक अशोक गोयल ने कहा कि कॉकरोच का पुतला जलाने का फैसला राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं है। इसका उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की जीत के पारंपरिक संदेश के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना […]

Delhi News: अभिजीत दिपके और नेहा बोरा का प्रेस क्लब में विरोध, प्रशांत भूषण के सामने लगे ‘बंद करो, दफा हो जाओ’ के नारे

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के बीच विवाद जारी है। दिल्ली के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दिपके, आइसा की नेता नेहा बोरा और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण को कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहे लोगों ने नारेबाजी करते हुए ‘बंद करो, दफा हो जाओ’ जैसे नारे लगाए। शनिवार को कनॉट प्लेस में जुटने की अपील CJP और अन्य संगठनों ने लोगों से शनिवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पहुंचने की अपील की है। आम […]

Delhi News: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास न्यायिक हिरासत में, 5 दिन के लिए भेजे गए जेल

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार कर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बुधवार को अदालत में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की जानकारी सामने आई। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इसकी पुष्टि की है। तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचे थे प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर को प्रदर्शन […]

Abhijeet Dipke: रिहाई के बाद बोले अभिजीत दिपके- आंदोलन जारी रहेगा, सीजेपी न पीछे हटेगी न डरेगी

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दिपके ने हिरासत से रिहाई के बाद साफ कर दिया है कि उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ऐसा कोई बांड नहीं भरा है, जिसमें प्रदर्शन नहीं करने की शर्त रखी गई हो। रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए दिपके ने कहा कि सीजेपी के कार्यकर्ता दोबारा सड़कों पर उतरेंगे। उनका यह बयान उन खबरों के बीच आया है, जिनमें कहा गया था कि दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को 50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा किया गया है। ‘सीजेपी न पीछे हटेगी, न डराई जा सकेगी’ अभिजीत दिपके ने […]

CJP का बड़ा ऐलान, अगले महीने देशभर में चलेगा ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान

  ० संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- जनता से सीधे संवाद कर जानेंगे देश का मिजाज, बेरोजगारी और शिक्षा को बनाएंगे राष्ट्रीय मुद्दा छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अगले महीने देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ नाम से जनसंवाद अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि इस अभियान के जरिए आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, बेरोजगारी, शिक्षा और देश के मौजूदा हालात पर उनकी राय जानी जाएगी। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी की कोर टीम की दो दिवसीय बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में दीपके ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनता की आवाज सीधे सुनना और उसे […]

5 अगस्त को होगी CJP की कोर कमेटी की बैठक, आगे की रणनीति पर होगा मंथन

  दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन चलाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कोर कमेटी की अहम बैठक 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित होगी। बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, आंदोलन की दिशा और भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सीजेपी की कोर कमेटी की बैठक संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर होगी। बैठक में आंदोलन से जुड़े प्रमुख सदस्य शामिल होंगे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के अनुभवों की समीक्षा करते हुए आगे की कार्ययोजना तय करेंगे। कार्यकर्ताओं से मांगे गए सुझाव जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब एक महीने तक चले […]

NEET पेपर लीक पर सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में कई बड़े फैसले; आज CJP से होगी अहम वार्ता

  ० PM मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट और नए कानून का किया ऐलान, शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल; सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में बढ़ते छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार गुरुवार को पूरे दिन एक्शन मोड में रही। सुबह से देर रात तक सरकार ने कई अहम फैसले लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का ऐलान किया। साथ ही पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून लाने की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री के बयान के बाद गृह मंत्री अमित शाह […]