राज्य में प्रशासनिक अराजकता हावी, अधिकारी सांसद को जो करना है कर लो की धमकी दे रहे – कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता हावी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्थितियां इतनी बदतर हो चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल को एक वरिष्ठ अधिकारी कहता है, जो करना है कर लो। सोचिये जब बृजमोहन जैसे नेता की यह स्थिति है तो राज्य के अन्य विधायकों की जनप्रतिनिधियों की क्या सुनवाई होती होगी। वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कंवर बिचारे तो प्रशासनिक अराजकता के खिलाफ धरना प्रदर्शन तक कर चुके है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के एक वरिष्ठ सचिव के द्वारा राज्य के सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठतम नेता को खुलेआम धमकी प्रदेश सरकार की बेचारगी को बताता है। सरकार में बैठे जनप्रतिनिधि में इतनी क्षमता नहीं बची है कि वे नौकरशाहों से सामान्य शिष्टाचार का पालन करना सिखा सके। सांसद बृजमोहन के साथ घटी घटना अकेली नहीं है, राज्य में आज बेलगाम लाल फीता शाही के सांसद के सामने जन प्रतिनिधि बौने हो गये है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है, बेमेतरा में मुख्यमंत्री के समक्ष सरकारी कार्यक्रम में अव्यवस्था पसरी है। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को मंच से रोष प्रकट करना पड़ता है। इसके पहले विधायक के सामने जनपद का सीईओ, कार्यकर्ता को बिगाड़ लेने की चुनौती देता है। बेमेतरा के ही सुशासन त्यौहार में वरिष्ठ मंत्री, सरकारी अमले और पुलिस पर शराब बेचने का आरोप लगाते है। राजधानी में भरे मंच से वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल रायपुर के कोने-कोने में अधिकारियों को अवैध शराब बिकवाने का खुला आरोप लगाते है। यह घटनाएं बताती है कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है। राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था सब खत्म हो चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ननकी राम भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में एक है उनको अपनी मांग मनवाने के लिए मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने की घोषणा करना पड़ था। वरिष्ठ नेता ननकी राम कंवर ने अपने पत्र में सिल-सिलेवार बताया था कि किस प्रकार से प्रशासनिक अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं और पत्रकार को प्रताड़ित कर रहे है। जब भाजपा के कार्यकर्ताओं का यह हाल है तो आम आदमी के साथ यह अधिकारी कैसा सलूक करते होगें, इसकी कल्पना की जा सकती है। ननकी राम कंवर ने आरोप लगाया था कि कलेक्टर डीएमएफ फंड का दुरुपयोग कर रहे व्यक्तिगत लाभ ले रहे। वरिष्ठ नेता के द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की गई की गयी।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष आदिवासी नेता रवि भगत ने भी बेलगाम नौकरशाही और मंत्री के मनमानी को उजागर किया था। सरकार की कमजोर पकड़ के कारण प्रशासनिक तंत्र बेलगाम हो गया है। पिछले एक साल में राज्य में काम करने की संस्कृति समाप्त हो गई है। आम आदमी अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिये सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है, किसी की कही सुनवाई नहीं हो रही है।




