#प्रदेश

राजिम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन

Advertisement Carousel

राजिम। गरियाबंद प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का राजिम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पंडित श्यामाचरण शुक्ल चौक पर फूल-मालाओं, आतिशबाजी और जयघोष के बीच उनका अभिनंदन किया गया।

गरियाबंद प्रवास के दौरान शनिवार को राजिम स्थित पंडित श्यामाचरण शुक्ल चौक में कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और आतिशबाजी कर खुशी जताई। पूरे चौक में कांग्रेस समर्थकों के जयघोष और जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान दीपक बैज ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के साथ जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला के सुपुत्र भवानीशंकर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकुमार गोस्वामी, डी.के. ठाकुर, विकास तिवारी, पवन सोनकर, अशोक श्रीवास्तव, कुलेश्वर साहू, गोविंद कहार, रामनारायण साहू, विष्णु जांगड़े, योगेश साहू, देवेंद्र साहू, रमेश वर्मा, मो. शब्बीर, योगेश्वरी साहू, उमा देवी साहू, हिमेश्वरी साहू, भुवनेश्वरी बंजारे सहित राजिम और फिंगेश्वर ब्लॉक के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।