राजिम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
राजिम। गरियाबंद प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का राजिम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पंडित श्यामाचरण शुक्ल चौक पर फूल-मालाओं, आतिशबाजी और जयघोष के बीच उनका अभिनंदन किया गया। गरियाबंद प्रवास के दौरान शनिवार को राजिम स्थित पंडित श्यामाचरण शुक्ल चौक में कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और आतिशबाजी कर खुशी जताई। पूरे चौक में कांग्रेस समर्थकों के जयघोष और जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान दीपक बैज ने […]



