Close

आज का राशिफल 4 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन

मेष राशि वालों को आज उधार दिया धन वापस मिल सकता है
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा में जीत दिलाने वाला होगा इसलिए आत्मविश्वास के साथ आपको प्रयास करना चाहिए। आप आज पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक कार्यों में भी भाग लेंगे और सफलता एवं सम्मान पाएंगे। अगर आप कोई चल या अचल संपत्ति खरीदने की कोशिश कर रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन सलाह है कि संपत्ति से संबंधित सभी पहलुओं की जांच जरूर कर लें। आज सितारों की स्थिति बताती है आज आर्थिक लाभ भी मिलेगा, किसी को उधार या कर्ज दिया है तो आपका दिया हुआ धन वापस आपको मिल सकता है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। आज मेष राशि के जातकों को सफेद चंदन का तिलक करना चाहिए और श्रीसूक्त का पाठ भी करना चाहिए।

​वृषभ राशि वालों को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा

वृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद होगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज वह दूर सकता है, आपके रिश्ते में सुधार दिखेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सुख प्राप्त होता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपके लिए दिन आनंददायक रहेगा। बच्चों की कार्यकुशलता और व्यवहार से आपका सम्मान बढेगा। वैसे आज आपका मन कुछ दुविधा में रहेगा, मन में कई तरह के भाव आते रहेंगे जो आपको विचलित कर सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से आपको बचना होगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को 11 दूर्वा और सिंदूर चढ़ाएं।

​मिथुन राशि वालों को आज करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने अंदर की ऊर्जा और कल्पना शक्ति को जगाना होगा। ऐसे कर पाएंगे तो आज आपके कई अटके हुए और रुके हुए काम आज बन सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको पूर्व में किए गए कार्य के लिए लोग याद करेंगे। आपका महत्व और प्रभाव भी आज बढ़ता हुए दिख रहा है। लेखन, कला एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात भी आज आगे बढेगी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिलने की संभावना रहेगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए और काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए।

​कर्क राशि वालों का प्यार और भरोसा बढ़ेगा

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं दिख रहा है। इनको आज सेहत के प्रति बहुत ही सजग रहना होगा, क्योंकि आज आपकी तबीयत कुछ नासाज रह सकती है। अगर आप पहले से ही किसी समस्या से पीड़ित हैं तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपके लिए आज सलाह है कि सेहत के मामले में आप किसी भी तरह से लापरवाही करने से बचें और जरूरत के हिसाब से चिकित्सक से सलाह जरूर लें, नहीं तो भविष्य में बीमारी बढ़ सकती है। परिवार में आज सुख शांति का मूल मंत्र रहेगा वाणी और व्यवहार को संतुलित रखें। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में आज आपके रिश्तों में प्यार बढ़ेगा और अपने साथी पर आपका भरोसा गहरा होगा।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। आज कर्क राशि के जातक लक्ष्मी नारायण की पूजा करें और पुस्तक, कलम बच्चों को दान दें।

​सिंह राशि वालों का मनोबल बढ़ेगा
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से व्यस्तता वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और खुशी का माहौल रहेगा। आज बच्चों से संबंधित कोई काम पूरा हो जाने से मानसिक संतुष्टि मिलेगा। जीवनसाथी और बच्चों की सफलता से आपका मनोबल बढेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सम्मान और पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। आपके लिए आज सलाह है कि स्थिति और परिस्थिति जैसी हो क्रोध और वाणी को कंट्रोल में रखे।

आज भाग्य 80% सिंह राशि वालों के पक्ष में रहेगा। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभप्रद होगा।

​कन्या राशि वालों का प्रेम संबंध बेहतर होगा
कन्या राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि इनको आज आज अपने कारोबार व्यापार में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा लेकिन साहस और आत्मबल के साथ आगे बढना होगा। मन से भय और चिंता को निकालकर आगे बढिए, ईश्वर आपको सफलता देने के लिए तैयार बैठे हैं। आर्थिक मामलों में आज आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे, आय के नए साधन मिलने से मन आनंदित होगा। बच्चों की शिक्षा और उनके करियर में आप उनकी मदद कर सकते हैं। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी व्यस्तता के बीच प्रेमी के लिए समय निकालेंगे जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। ससुराल पक्ष से आपके संबंध बेहतर होंगे।

आज भाग्य 87% तक कन्या राशि के पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न और धन का दान देना शुभ रहेगा।

तुला राशि वालों को आज मेहनत का शुभ परिणाम प्राप्त होगा
तुला राशि के जातक आज अपने काम और कर्तव्य के प्रति गंभीर रहेंगे, इसका फायदा भी आज इनको अपने कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा। अपने कारोबार को गति देने के लिए आज तुला राशि के जातक कोई डील कर सकते हैं अथवा किसी किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में आज आपको पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। फैमिली बिजनस में आपको परिवार का सपोर्ट प्राप्त होगा जिससे आपकी कोई परेशानी दूर हो सकती है। बच्चों की किसी जरूरत और अपेक्षा को आप पूरा कर पाएंगे जिससे बच्चों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए आपके प्रयास आज सफल रहेंगे। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं, जिसका आपको फायदा मिलेगा।

आज भाग्य 91% तक तुला राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें, शक्कर का दान भी शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक योजना का लाभ मिलेगा
वृश्चिक राशि वालों का परिवार में पिता और पिता समान किसी व्यक्ति से मतभेद हो सकता है। मूड आज किसी न किसी बात को लेकर खराब रहेगा और आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट दिखेगा। कार्यक्षेत्र में आज उच्च अधिकारी से तालमेल बनाकर रखें नहीं तो इनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। वैसे आज की अच्छी बात है कि, आपको आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। नौकरी में आज जो लोग बदलाव करना चाह रहे हैं या नौकरी प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें आज सफलता मिलेगी। आज वृश्चिक राशि वालों के सितारे यह भी कहते हैं कि माता की सेहत का ध्यान रखें, आज उनकी सेहत कुछ नरम रह सकती है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

धनु राशि वालों के लाभ और उपहार की प्राप्ति हो सकती है
आज धनु राशि से तृतीय चल रहे चंद्रमा इनके लिए शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। आज धनु राशि वालों का प्रभाव और पराक्रम बढेगा। कार्यक्षेत्र में आज प्रगति होगी और सरकारी क्षेत्र के काम में भी आज धनु राशि के जातक सफलता पा सकते हैं। इन्हें आज अचानक लाभ और उपहार की प्राप्ति हो सकती है। आज पारिवारिक जीवन कुछ शुभ और मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। दोस्तों और निकट संबंधियों के साथ आज मौज मस्ती का कार्यक्रम भी चल सकता है। आज पारिवारिक जरूरतों के ऊपर आपको धन खर्च करना होगा।

आज भाग्य 83% तक धनु राशि वालों के पक्ष में है। लक्ष्मी नारायणजी की पूजा करें और केसर का तिलक लगाएं।

​मकर राशि वालों को आज हाथ समेटकर चलना होगा
सितारे बता रहे हैं कि आज मकर राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन प्रेम और सद्भाव से परिपूर्ण रहेगा। इनके रिश्तों में कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपसी तालमेल और सहयोग बढ़ेगा। आज बुद्धि और विवेक से आप अपने कार्यों में खूब सफलता हासिल कर पाएंगे। कारोबार में आज आपको आर्थिक उतार-चढाव का सामना करना पड़ सकता है, बिजनस में पूंजी की कमी से आप किसी योजना को टाल सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आप अपने हाथ समेटकर चलें, गैर जरूरी खर्च होने के संयोग बनते दिख रहे हैं। वाणी में संतुलन और मधुरता बनाए रखना आपके कारोबार और परिवार के लिए जरूरी होगा।

आज भाग्य 67% तक मकर राशि वालों के पक्ष में रहेगा। पीपल को जल दें और दीप दिखाएं।

कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे
आज कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कई बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। कमाई में वृद्धि होने के साथ ही कुछ नए संपर्क भी आज बन सकते हैं। दांपत्य जीवन आज सुखमय बना रहेगा। रोजगार प्राप्ति की दिशा में काम कर रहे हैं तो आज आपको कोई सकारात्मक सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने सहकर्मियों और सहयोगियों की आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इनकी गलती पर आपको सफाई देनी पड़ सकती है। सितारे यह भी बताते हैं कि आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता होगी और स्वास्थ्य संबंधी कारणों पर आपका धन खर्च होगा।

आज भाग्य 89% तक कुंभ राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें विष्णु चालीसा का पाठ करें।

​मीन राशि वालों को कोई सरप्राइज मिल सकता है
आज मीन राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। इन्हें आज परिवार के सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा और कोई सरप्राइज मिल सकता है। आपकी राशि में आज यात्रा का भी संयोग बन रहा है। अगर आप साझेदारी में कोई बिजनस कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभप्रद होगा। जो लोग साझेदारी में बिजनस का प्लान कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। सितारे बताते हैं कि आज संतान को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिसमें आपको कुछ धन भी खर्च करना होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के प्रभाव प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

आज भाग्य 89% तक मीन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।

 

scroll to top