सरकारी खरीद प्रणाली को मिलेगा नया आयाम, GeM और पब्लिक प्रोक्योरमेंट पर अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

0 RAMP योजना के तहत क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित, पारदर्शी और दक्ष सरकारी खरीद प्रणाली पर दिया गया जोर
रायपुर। शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की क्षमता संवर्धन, शासकीय खरीद प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने तथा Government e-Marketplace (GeM) एवं Public Procurement प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC), रायपुर की पहल पर भारत सरकार की रैम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत जिला रायपुर में “GeM एवं Public Procurement विषय पर क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन Ariena – The Boutique Hotel, Raipur में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों को डिजिटल खरीद प्रणाली के प्रभावी उपयोग, नवीन प्रावधानों तथा शासकीय खरीद प्रक्रिया की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों से अवगत कराना था।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर कलेक्टर, रायपुर, श्री मनीष मिश्रा तथा अतिरिक्त संचालक, उद्योग संचालनालय, श्री शिव कुमार राठौर की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि GeM ने शासकीय खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी एवं उत्तरदायी बनाया है। अधिकारियों के लिए इस डिजिटल प्रणाली की गहन समझ विकसित करना समय की आवश्यकता है, जिससे सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं सुगम बनाया जा सके।
कार्यक्रम के प्रथम तकनीकी सत्र में सुश्री अनुदा शुक्ला, GeM Expert ने GeM पोर्टल पर पंजीयन प्रक्रिया, उत्पाद एवं सेवाओं की खरीद, विभिन्न मॉड्यूल्स के उपयोग, Bid प्रक्रिया, Direct Purchase, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली तथा पोर्टल के नवीनतम फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को GeM पोर्टल का लाइव डेमो प्रस्तुत करते हुए इसके व्यावहारिक उपयोग एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं से भी अवगत कराया।
इसके पश्चात उद्योग संचालनालय की उप संचालक, श्रीमती मौसमी राहा ने “Store Purchase Rules” विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने शासकीय खरीद में लागू नियमों, प्रक्रियाओं तथा उनके प्रभावी अनुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी देते हुए अधिकारियों को नियमों के व्यावहारिक क्रियान्वयन के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।
द्वितीय तकनीकी सत्र में श्री आनंद वर्धन, Procurement Expert ने Public Procurement से संबंधित प्रमुख नियमों, पारदर्शी खरीद प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों, प्रतिस्पर्धात्मक निविदा प्रणाली, विक्रेताओं के चयन, अनुबंध प्रबंधन तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से खरीद प्रक्रिया के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई (SPIU), रैम्प योजना – CSIDC, रायपुर के प्रतिनिधियों ने बताया कि रैम्प योजना के अंतर्गत आयोजित ऐसे क्षमता विकास कार्यक्रमों का उद्देश्य शासन-प्रशासन की संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करना, डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देना तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को नवीन प्रणालियों एवं तकनीकों से सशक्त बनाना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारी तथा रैम्प योजना से जुड़े प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के साथ संवाद करते हुए GeM, Public Procurement, Store Purchase Rules, ई-प्रोक्योरमेंट तथा शासकीय खरीद से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
सभी तकनीकी सत्रों एवं प्रश्नोत्तर के उपरांत प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।





