RAMP अंतर्गत DTIC अधिकारियों के लिए आयोजित हुआ तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम
रायपुर।विश्व बैंक समर्थित तथा भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MoMSME) की केंद्रीय क्षेत्रीय योजना RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DTIC) तथा उद्योग संचालनालय, रायपुर के अधिकारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय आवासीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज रायपुर में सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 से 25 मार्च 2026 तक होटल एरिना, रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से महाप्रबंधक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, सहित उद्योग संचालनालय के अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में RAMP कार्यक्रम का व्यापक परिचय, MSME मंत्रालय […]



