80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM विष्णुदेव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, जानिए किस जिले में कौन करेगा ध्वजारोहण

रायपुर। 15 अगस्त को देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। छत्तीसगढ़ में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर, उपमुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में मुख्य समारोह में तिरंगा फहराएंगे।
जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप ध्वजारोहण करेंगे।
इसी तरह कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, एमसीबी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तिरंगा फहराएंगे।
जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय ध्वजारोहण करेंगे।
सांसद और राज्यसभा सांसद भी करेंगे ध्वजारोहण
कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप और सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ध्वजारोहण करेंगे।वहीं मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा तिरंगा फहराएंगी।
इन जिलों में विधायक फहराएंगे तिरंगा
कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमजीत सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैय्या लाल राजवाड़े और नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी मुख्य अतिथि समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे।




