Close

सर्व मंगल फाउंडेशन की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

सर्व मंगल फाउंडेशन की महिलाओं ने सोलह श्रृंगार,रैंप वॉक,फ़ूड फेस्टिवल प्रतियोगिता ,नृत्य कला और गीत संगीत के साथ सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया। फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती अनिता दुबे ने बताया कि सर्व मंगल फाउंडेशन संस्था पिछले कई वर्षों से आर्थिक रूप असहाय महिलाओं व कमजोर लोगों की सहायता कर रही है। फाउंडेशन ने कोरोना काल में भोजन वितरण से लेकर कंबल वितरण तक किया । मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र नगर के पार्षद बंटी होरा ने प्रतिभागी महिलाओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। विशेष अतिथि के रूप में एम.एम.उपाध्याय ने इस सफल कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीतने वाली प्रतिभागी इस प्रकार हैं- रैंप वॉक में पूजा ठाकुर व अनू राय,नृत्य में लक्ष्मी राव,नेहा पांडेय,गायन में नंदिनी तिवारी और आभा वर्मा और अनुराधा दुबे।

व्यंजन प्रतियोगिता में अपने पाक कला का प्रदर्शन लीना ठक्कर ,मीनू मिश्रा और राजकुमारी गुप्ता ने कर निर्णायक मंडल को उंगली चाटने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन वन विभाग की अधिकारी श्रीमती सीमा केंस्वार ने बखूबी किया, उनका साथ दिया लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने। लाहोटी ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में श्रीमती सीमा,लीना ठक्कर,राजेश गोयल,और निशा पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

 

 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा- महिला अस्मिता को दी एक नई ऊंचाई

One Comment
scroll to top