आज का राशिफल : मेष से मीन तक, जानें 14 अगस्त 2026 का भविष्यफल

मेष राशिफल: घर-परिवार से मिलेगी खुशखबरी
कल की मानसिक उलझन से आज राहत मिलेगी। संतान, प्रेम और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। घर-परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की योजना बन सकती है। हालांकि बातचीत और दस्तावेजी काम में जल्दबाजी से बचें। भाई-बहन से बहस हो सकती है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 6
उपाय: चने की दाल का दान करें।
वृषभ राशिफल: आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें
घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में खुद को दोष देने से बचें। दोस्तों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त आराम जरूरी है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 10
उपाय: ‘ॐ गुं गुरवे नमः’ मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशिफल: कागजी काम में सावधानी बरतें
भाई-बहन से बातचीत से मन हल्का होगा। धन और परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक लेन-देन और दस्तावेजी काम में जल्दबाजी न करें। बहस से बचें और प्रेम संबंधों में संयम रखें। स्वास्थ्य में हल्की बेचैनी हो सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा पीला | शुभ अंक: 3
उपाय: किन्नरों को कुछ पैसे दान कर उनका आशीर्वाद लें।
कर्क राशिफल: आज खर्च बढ़ने की आशंका
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कोई शुभ काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। धन संबंधी मामलों में मन शांत रहेगा, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। एकांत में समय बिताने का मन करेगा। भाई-बहन के साथ छोटी यात्रा या खर्च की स्थिति बन सकती है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1
उपाय: माता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें।
सिंह राशिफल: आर्थिक मामलों में सतर्क रहें
मन में उत्साह और सक्रियता लौटेगी। दोस्तों के साथ मामलों में जल्दबाजी से बचें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतना जरूरी है। महत्वपूर्ण बातचीत सोच-समझकर करें। किसी से अपनी निजी बातें साझा न करें। पूजा-पाठ और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 9
उपाय: जल में लाल चंदन या लाल फूल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
कन्या राशिफल: जल्दबाजी में बड़ा फैसला न लें
करियर में तेजी रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। सामाजिक दायरे में सम्मान और सहयोग मिल सकता है। मन हल्का रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है। पैसों के मामले में सतर्क रहें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 4
उपाय: पक्षियों को हरा मूंग या दाना खिलाएं।
तुला राशिफल: करियर में सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी
करियर के लिहाज से दिन अच्छा है। तरक्की और सम्मान के संकेत हैं। हालांकि जरूरी बातचीत और दस्तावेजों में जल्दबाजी न करें। दोस्तों का साथ मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 8
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
वृश्चिक राशिफल: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा
धार्मिक और शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और चोट-चपेट से बचें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा और धन लाभ के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी की बात धैर्य से सुनें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
उपाय: अपनी गुप्त बातें और योजनाएं किसी से साझा न करें।
धनु राशिफल: अचानक धन लाभ के योग
अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। निवेश या शेयर बाजार से लाभ की संभावना बन सकती है, लेकिन जोखिम लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। जरूरी दस्तावेज अच्छी तरह पढ़कर ही आगे बढ़ें। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर से विवाद करने से बचें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 11
उपाय: विष्णु सहस्रनाम या सत्यनारायण कथा का पाठ करें।
मकर राशिफल: खर्च पर नियंत्रण रखें
जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी। काम के दौरान जल्दबाजी से चोट लगने का खतरा हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। रिसर्च या किसी रहस्यमय विषय में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में खर्च का हिसाब रखें।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 5
उपाय: हनुमान मंदिर जाकर चोला चढ़ाएं।
कुंभ राशिफल: करियर में प्रशंसा मिलेगी
स्वास्थ्य के लिए कोई नई अच्छी आदत शुरू कर सकते हैं। काम करने के तरीके की तारीफ होगी। संतान के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। करियर सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा।
शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 7
उपाय: घर के पश्चिम दिशा वाले हिस्से को साफ-सुथरा रखें।
मीन राशिफल: संतान पक्ष से मिलेगी खुशी
संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता और पार्टनर के साथ अच्छा संवाद रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सड़क पर विवाद से बचें। करियर में काम करने के नए तरीके खोज सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 12
उपाय: पक्षियों को चने की दाल या मक्का खिलाएं।
- आज का राशिफल





