#प्रदेश

छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी मुख्यालय में 15 अगस्त को होगा भव्य समारोह, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह करेंगे ध्वजारोहण

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित मुख्यालय परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की शुरुआत सुबह 7:15 बजे होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं पॉवर कंपनीज के चेयरमैन सुबोध कुमार सिंह ध्वजारोहण करेंगे।

समारोह में पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला और भीम सिंह कंवर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

ध्वजारोहण के बाद सुरक्षा एवं सतर्कता विभाग के जवानों द्वारा मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में देशभक्ति और अनुशासन का संदेश देते हुए जवानों की परेड आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी।

उत्कृष्ट विद्युतकर्मियों का होगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्युत क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विद्युतकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

राज्य स्तर के साथ-साथ मुख्यालय स्तर पर भी चयनित विद्युतकर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समारोह के जरिए बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण दिखाने वाले कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।15 अगस्त को डंगनिया स्थित पॉवर कंपनी मुख्यालय देशभक्ति, अनुशासन और सम्मान के रंग में नजर आएगा।