#प्रदेश

IndiGo फ्लाइट कैंसिल होते ही भड़की महिला, एयरपोर्ट पर जमकर तोड़फोड़: ₹50 हजार का सामान किया क्षतिग्रस्त

Advertisement Carousel

० भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, कंप्यूटर मॉनिटर, कीबोर्ड और पासपोर्ट-स्वाइपिंग मशीन तोड़ी

भुवनेश्वर। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को IndiGo की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एक महिला यात्री ने जमकर हंगामा कर दिया। फ्लाइट कैंसिल होने से नाराज महिला ने एयरपोर्ट परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

गुस्से में महिला ने कंप्यूटर मॉनिटर, कीबोर्ड और पासपोर्ट-स्वाइपिंग मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में एयरपोर्ट की संपत्ति को करीब 49 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

फ्लाइट कैंसिल होने से नाराज हुई महिला

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट कैंसिल होने के बाद महिला यात्री अपना आपा खो बैठी। उसने एयरपोर्ट पर मौजूद उपकरणों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों और एयरपोर्ट कर्मचारियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

करीब ₹49 हजार की संपत्ति का नुकसान

तोड़फोड़ में एयरपोर्ट का एक कंप्यूटर मॉनिटर, कीबोर्ड और पासपोर्ट-स्वाइपिंग मशीन क्षतिग्रस्त हुई है। शुरुआती आकलन के अनुसार इससे करीब 49,000 रुपये का नुकसान हुआ है।घटना के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से मामले को गंभीरता से लिया गया। महिला यात्री द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के कारण सुरक्षा व्यवस्था भी सक्रिय हो गई।फ्लाइट कैंसिल होने से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते एयरपोर्ट पर तोड़फोड़ की घटना में बदल गया।