IndiGo फ्लाइट कैंसिल होते ही भड़की महिला, एयरपोर्ट पर जमकर तोड़फोड़: ₹50 हजार का सामान किया क्षतिग्रस्त

० भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, कंप्यूटर मॉनिटर, कीबोर्ड और पासपोर्ट-स्वाइपिंग मशीन तोड़ी भुवनेश्वर। बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को IndiGo की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एक महिला यात्री ने जमकर हंगामा कर दिया। फ्लाइट कैंसिल होने से नाराज महिला ने एयरपोर्ट परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुस्से में महिला ने कंप्यूटर मॉनिटर, कीबोर्ड और पासपोर्ट-स्वाइपिंग मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में एयरपोर्ट की संपत्ति को करीब 49 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। फ्लाइट कैंसिल होने से नाराज हुई महिला जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट कैंसिल होने के बाद महिला यात्री अपना आपा खो बैठी। उसने एयरपोर्ट पर मौजूद उपकरणों को नुकसान […]

ओडिशा में दर्दनाक हादसा : सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 मजदूरों की मौत

० निर्माण कार्य के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आए मजदूर, एक की हालत गंभीर कालाहांडी। ओडिशा के कालाहांडी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मदनपुर-रामपुर थाना क्षेत्र के करियाखुंटा गांव में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर दम घुटने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी मजदूर निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान टैंक में जहरीली गैस फैलने या ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उनका दम घुट गया। सूचना मिलते ही […]