आज का राशिफल 17 अगस्त 2026: सिंह संक्रांति पर इन राशियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, जानें मेष से मीन तक भविष्यफल

आज सूर्यदेव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सिंह संक्रांति के प्रभाव से कई राशियों के आत्मविश्वास, करियर और आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है। जानिए मेष से मीन तक आज का राशिफल, शुभ रंग, शुभ अंक और उपाय।
मेष राशिफल
आज आपको नया आत्मविश्वास मिलेगा और पूर्व पुण्य फलीभूत हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों और नए आइडिया पर काम करने का अच्छा समय है। खुद को खुलकर जाहिर कर पाएंगे। हालांकि अहंकार और दिखावे से बचें। भाई-बहन से बातचीत में विवाद की स्थिति बन सकती है।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 1
उपाय: गुड़ और लाल वस्त्र का दान करें।
वृषभ राशिफल
प्रेम, संतान और रचनात्मक कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में नई ऊर्जा रहेगी। आर्थिक मामलों में आज जल्दबाजी से बचना जरूरी है। दोस्तों का साथ मिलेगा और मन को सुकून मिलेगा। थकान महसूस हो तो पर्याप्त आराम करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 5
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशिफल
भाई-बहन और पड़ोसियों से जुड़े मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। बातचीत में स्पष्टता रहेगी, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। घर सजाने या किसी रचनात्मक काम में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में संयम बरतें।
शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 9
उपाय: मूंग की दाल का दान करें।
कर्क राशिफल
धन के मामलों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलेगा। पुरानी उलझन सुलझ सकती है और सही सलाह से बेहतर निर्णय ले पाएंगे। खर्च बढ़ने की संभावना है। आज ओवरकॉन्फिडेंस से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2
उपाय: माता के पैर छूकर आशीर्वाद लें।
सिंह राशिफल
आज सूर्यदेव आपकी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। काम में आपकी बात का प्रभाव रहेगा। आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। हालांकि केतु के प्रभाव के कारण अहंकार से बचना बेहद जरूरी है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8
उपाय: माथे पर केसर या लाल तिलक लगाएं।
कन्या राशिफल
आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और चमक दिखाई देगी। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। करियर में तेजी रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में बड़ा फैसला न लें। दोस्तों से अच्छा सहयोग मिलेगा। खुद की तुलना दूसरों से करने से बचें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।
तुला राशिफल
दोस्तों का साथ मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सामाजिक दायरे में आपकी बात का महत्व बढ़ सकता है और नए लोगों से संपर्क बनेगा। करियर में सही सलाह मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और पर्याप्त नींद लें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3
उपाय: साफ-सफाई और खुद को व्यवस्थित रखने पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशिफल
करियर के मोर्चे पर आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है और ऑफिस में आपकी बात का असर रहेगा। उच्च शिक्षा और छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की बात धैर्य से सुनें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 12
उपाय: अपने महत्वपूर्ण प्लान किसी से साझा न करें।
धनु राशिफल
आज काम को लेकर काफी रिलैक्स महसूस करेंगे और आपकी मेहनत की तारीफ हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में काम ध्यान आकर्षित करेगा। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर से बहस से बचें और बड़े खर्च फिलहाल टालें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7
उपाय: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
मकर राशिफल
जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर से आगे बढ़ने की अच्छी सलाह मिल सकती है। रिश्तों की पुरानी उलझन दूर होने के संकेत हैं। कोई पुराना राज सामने आ सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। धार्मिक यात्रा या शुभ समाचार के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 4
उपाय: काले तिल का दान करें।
कुंभ राशिफल
आज आप अपनी सेहत और दिनचर्या को लेकर गंभीर रहेंगे। जीवनशैली सुधारने के नए तरीके समझ आएंगे। संतान, प्रेम या रचनात्मक कार्यों में उत्साह रहेगा। जीवनसाथी या साझेदार के साथ पुरानी बात स्पष्ट हो सकती है, लेकिन जिद से बचें।
शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 10
उपाय: सरसों के तेल का पराठा बनाकर कुत्ते को खिलाएं।
मीन राशिफल
संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम और रचनात्मक कार्यों में सही सलाह से अच्छे फैसले ले पाएंगे। घर में बहस से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत सुधारने के लिए नई दिनचर्या शुरू करने का विचार बन सकता है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 11
उपाय: ‘ॐ गुं गुरवे नमः’ मंत्र का जाप करें।





