#प्रदेश

स्वास्थ्य लाभ ले रहे किरण सिंह देव से मिले CM साय, जाना हालचाल

Advertisement Carousel

 

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे किरण सिंह देव से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री साय ने उनके जल्द स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई।मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को संगठन और सरकार से जुड़े विषयों पर हुई अनौपचारिक चर्चा के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।