स्वास्थ्य लाभ ले रहे किरण सिंह देव से मिले CM साय, जाना हालचाल

  नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे किरण सिंह देव से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री साय ने उनके जल्द स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई।मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को संगठन और सरकार से जुड़े विषयों पर हुई अनौपचारिक चर्चा के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव दिल्ली रेफर, मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

झांसी-ललितपुर हाईवे पर सड़क हादसे में हुए थे घायल, डॉक्टरों ने बताया खतरे से बाहर; पैर और कमर में आई चोट रायपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सड़क हादसे में घायल हुए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को बेहतर उपचार के लिए गुरुवार सुबह झांसी से दिल्ली रेफर किया गया। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, किरण सिंह देव की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। हादसे में उनके पैर और कमर में चोटें आई हैं। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बागेश्वर धाम […]