#Uncategorized #प्रदेश

IFS Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ में 9 IFS अधिकारियों का तबादला, कई वन मंडलों के DFO बदले

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। भारतीय वन सेवा (IFS) के 9 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई वन मंडलों के मंडलाधिकारी भी बदले गए हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इन IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सौरभ सिंह ठाकुर (2017) — गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर से उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा, अंबिकापुर।
दिनेश कुमार पटेल (2018) — वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला से उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी।
गणेश यू. आर. (2019) — उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर से वनमंडलाधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल, बिलासपुर। साथ ही संचालक, अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार।
अभिनव कुमार (2021) — वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला।
एस. नवीन कुमार (2022) — संचालक, कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर।
गौतम पादीभर (2023) — उप वनमंडलाधिकारी, गौरेला वनमंडल, मरवाही से उप संचालक, कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर।
श्वेता कंबोज (2023) — उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल से उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर।
सुमेध संजय सुरवणे (2023) — उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा वनमंडल से उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर।
तन्मय कौशिक (2023) — उप वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ वनमंडल से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली।
स्टायलो मंडावी को भी मौजूदा प्रभार से मुक्त किया गया

वन विभाग ने 2011 बैच की IFS अधिकारी स्टायलो मंडावी को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) के पद से मुक्त कर दिया है। उन्हें इंद्रावती टाइगर रिजर्व, जगदलपुर के क्षेत्र निदेशक और मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक), जगदलपुर के अतिरिक्त प्रभार से भी मुक्त किया गया है।

यह व्यवस्था उत्तम कुमार गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी।

वन विभाग के इस फेरबदल से टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और विभिन्न वन मंडलों के प्रशासनिक कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा।