राजस्थान हाईकोर्ट में बड़ा विवाद: सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने CJI को लिखा पत्र, कार्यवाहक चीफ जस्टिस को हटाने की मांग

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट के लिए किसी दूसरे राज्य से नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति किए जाने का अनुरोध किया है।
जस्टिस मेहता के इस पत्र के सामने आने के बाद न्यायिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, पत्र में किन विशेष कारणों और घटनाक्रम का हवाला दिया गया है, यह जानकारी सामने आने पर ही पूरे विवाद की तस्वीर स्पष्ट होगी।




