#प्रदेश

रायपुर रेलवे स्टेशन पर अब प्लास्टिक बोतलें नहीं बनेंगी कचरा, लगेंगी 6 बॉटल क्रशर मशीनें

Advertisement Carousel

 

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए रायपुर रेल मंडल ने नई पहल शुरू की है। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर जल्द ही 6 प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें लगाई जाएंगी। इससे यात्रियों द्वारा इस्तेमाल के बाद फेंकी जाने वाली प्लास्टिक बोतलों को स्टेशन पर ही क्रश कर उनका पुनर्चक्रण किया जा सकेगा।

बोतल फेंकने के बजाय क्रशर में डाल सकेंगे यात्री

नई व्यवस्था के तहत यात्री इस्तेमाल की गई प्लास्टिक बोतलों को इधर-उधर फेंकने के बजाय क्रशर मशीन में डाल सकेंगे। मशीन बोतलों को मौके पर ही क्रश करेगी, जिसके बाद इस सामग्री को रिसाइकिल किया जाएगा। इससे स्टेशन परिसर में प्लास्टिक कचरे को नियंत्रित करने और स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

दुर्ग समेत इन स्टेशनों पर भी लगेंगी मशीनें

रायपुर के बाद इस सुविधा का विस्तार मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों तक करने की योजना है। अगले चरण में दुर्ग, भाटापारा, तिल्दा-नेवरा और भिलाई पावर हाउस स्टेशनों पर भी प्लास्टिक बॉटल क्रशर मशीनें स्थापित की जाएंगी।

प्लास्टिक कचरे से बनेगा उपयोगी संसाधन

रेल मंडल के अनुसार प्लास्टिक बोतलों के संग्रहण, क्रशिंग और पुनर्चक्रण की व्यवस्था से प्लास्टिक अपशिष्ट को उपयोगी संसाधन में बदलने में मदद मिलेगी। इससे रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता के साथ पर्यावरण पर प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा।

रेल मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लास्टिक बोतल और अन्य कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और उपलब्ध क्रशर मशीनों का इस्तेमाल कर स्वच्छ रेलवे स्टेशन और स्वच्छ पर्यावरण बनाने में सहयोग करें।