#अंतरराष्ट्रीय #राष्ट्रीय

नेपाल में फ्लैश फ्लड का कहर: 162 मौतें, 400 लोग लापता; 133 भारतीय पर्यटक भी शामिल

Advertisement Carousel

 

नई दिल्ली। नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास बुधवार को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। हादसे में अब तक कम से कम 162 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि करीब 400 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

लापता लोगों में 133 भारतीय पर्यटक और 37 एनआरआई शामिल हैं। इनमें कई लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल पहुंचे थे। बाढ़ के कारण रसुवागढ़ी क्षेत्र में सड़क, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से फोन पर बातचीत कर हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने संकट की इस घड़ी में नेपाल को भारत की ओर से हर संभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

भारत भेज रहा राहत सामग्री

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान के लिए भारत की ओर से मदद भेजी जा रही है। भारतीय वायुसेना के विमानों के जरिए राहत सामग्री भेजने की तैयारी है। इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीमों को भी नेपाल में राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैनात करने की तैयारी की जा रही है।

नेपाल की ओर से भी प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दिए गए सहयोग के आश्वासन के लिए आभार जताया गया है। राहत और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। खराब मौसम और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे के कारण अभियान में मुश्किलें सामने आ रही हैं।