CG में IFS अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी, वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बने

रायपुर। राज्य शासन ने 2006 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक पद से हटाए जाने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी संचालक पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने शनिवार को मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है।
18 अगस्त को वन विभाग को लौटाई गई थीं सेवाएं
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 18 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर विवेक आचार्य की सेवाएं वन विभाग को वापस कर दी थीं। इसी आदेश के अनुपालन में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने उनकी नई पदस्थापना की है।
29 अगस्त को जारी हुआ पदस्थापना आदेश
विभाग की ओर से 29 अगस्त 2026 को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से आधिकारिक आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार विवेक आचार्य को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी संचालक पद की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से सौंपी गई है।नई पदस्थापना के साथ अब विवेक आचार्य वन विकास निगम के कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।





