Close

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रवास का आज दूसरा दिन , ली कोर कमेटी की बैठक , आज करेंगे आरोप पत्र जारी

रायपुर। प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने को है। चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। जहां एक ओर भाजपा अपनी पार्टी को मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए बड़ी ही चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ऐसे में लगातार केंद्रीय मंत्रियों का दौरा जारी है। इसी बीच कल यानी एक सितंबर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आए है। आज उनका छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भाजपा का आरोप पत्र जारी करेंगे। जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑटोडोरियम में कार्यक्रम होगा। अमित शाह हेलीकॉप्टर से सरायपाली जाएंगे। 3.15 बजे जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि कल देर रात छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह ने कोर कमेटी की बैठक ली। जिसमें चुनावी रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई। जिसके बाद आज जारी किए जाने वाले आरोप पत्र का भी अंतिम अवलोकन अमित शाह करने वाले हैं।

 

scroll to top