Close

आज का इतिहास 13 सितंबर : 2008 को दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए

13 सितंबर 2008 को दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें 19 लोगों के मृत्यु हुई और 90 से अधिक लोग घायल हुए। वर्ष 2008 में भारत में तीन बम हमले पहले ही हो चुके थे। इनमें से पहला 13 मई को जयपुर में हुआ था, दूसरा 25 जुलाई को बैंगलोर में हुआ और तीसरा अगले दिन, 26 जुलाई को अहमदाबाद में हुआ था। आज के इस लेख में हम आपको 13 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 13 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।

13 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1845- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष हैनरी कॉटन का जन्म 13 सितंबर 1845 को हुआ।
1912- अमेरिकी अभिनेत्री रीटा शॉ का जन्म 13 सितंबर 1912 को हुआ।
1926- भारतीय महिला क्रांतिकारी नगेन्द्र बाला का जन्म 13 सितंबर 1926 को हुआ।
1928- भारत के प्रसिद्ध कवि श्रीधर पाठक का निधन 13 सितंबर 1928 को हुआ।
1929- भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी जतीन्द्रनाथ दास का निधन 13 सितंबर 1929 को हुआ।
1929- 13 सितंबर 1929 को लाहौर जेल में भूख हड़ताल के 63 दिनों के बाद जतिन दास की मृत्यु हुई।
1939- प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का जन्म 13 सितंबर 1939 को हुआ।
1946- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेस्वरन का जन्म 13 सितंबर 1946 को हुआ।
1947- प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 13 सितंबर 1947 में 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
1948- उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने 13 सितंबर 1948 में सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।
1973- भारतीय अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्म 13 सितंबर 1973 को हुआ।
1997- भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन 13 सितंबर 1997 को हुआ।
2000- भारत के विश्वनाथन आनंद ने 13 सितंबर 2000 को शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।
2006- इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन 13 सितंबर 2006 में ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू हुआ। 2009- भारतीय लोक सभा में 13 सितंबर 2009 को एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में कोच्चि के चार्ल्स डायस को मनोनीत किया गया।
2009- चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान 13 सितंबर 2009 को असफल हुआ।
2012- भारत के 21वें मुख्य न्यायाधीश रंगनाथ मिश्रा का निधन 13 सितंबर 2012 को हुआ।

scroll to top