Close

हटाए गए बस्तर कलेक्टर, सौंपी गई कौशल विकास अभिकरण के सीईओ की जिम्मेदारी

रायपुर। कलेक्‍टर्स कांफ्रेंस के दौरान प्राथमिकता वाली योजनाओं में बस्‍तर जिले का प्रदर्शन बेहद खराब पाए जाने के चलते राज्य सरकार ने बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. को शनिवार को हटा दिया। उनकी जगह सुकमा के कलेक्टर हरीश एस बस्तर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। ,बस्‍तर से हटाए गए दयाराम को राज्‍य कौशल विकास अभिकरण का सीईओ बनाया गया है। वहीं, देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा का नया कलेक्‍टर बनाया गया है। ध्रुव अभी भिलाई नगर निगम के आयुक्‍त हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर कांफ्रेंस में बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. के परफॉर्मेंस को लेकर टिप्पणी की थी , तभी से लग रहा था कि बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम पर गाज गिरनी तय है। दयाराम को हटाए जाने का फैसला शनिवार को छुट्टी के दिन हो गया। दयाराम की बस्तर में पोस्टिंग कलेक्टर के तौर पर कांग्रेस शासनकाल में हुई थी।

 

scroll to top