#Business

ATDSC के 25 साल: छत्तीसगढ़ में लॉन्च हुए नेक्स्ट-जेन AV प्रोडक्ट्स, प्रीमियर वेंचर्स के साथ बढ़ेगा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क

Advertisement Carousel

 

रायपुर। ऑडियो-विजुअल ऑटोमेशन और इंटीग्रेटेड AV सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी ATDSC ने अपने 25 वर्ष के उद्योग सफर के मौके पर छत्तीसगढ़ में नए प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो लॉन्च किया। कंपनी ने अपने आधिकारिक रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर प्रीमियर वेंचर्स के साथ मिलकर राज्य में पार्टनरशिप और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार की भी घोषणा की।

कंपनी के मुताबिक, ATDSC ब्रांड एक दशक से अधिक समय से भारतीय बाजार में ऑडियो-विजुअल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑनलाइन क्लास सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम कर रहा है। छत्तीसगढ़ में कंपनी का फोकस कॉर्पोरेट, एजुकेशनल और सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने पर है।

जेल रोड पर हुआ पार्टनरशिप नेटवर्क रोड शो

ATDSC और प्रीमियर वेंचर्स की ओर से रायपुर के जेल रोड में पार्टनरशिप नेटवर्क एक्सपेंशन रोड शो आयोजित किया गया। इसमें सिस्टम इंटीग्रेटर्स, AV डीलर्स, IT वेंडर्स और चैनल पार्टनर्स ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में नए प्रोडक्ट्स का लाइव डेमो दिया गया। साथ ही संभावित पार्टनर्स को प्रोडक्ट्स की तकनीकी खूबियों, इंटीग्रेशन और सर्विस सपोर्ट की जानकारी दी गई। कंपनी का कहना है कि इस पहल के जरिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अपना पार्टनर नेटवर्क मजबूत किया जाएगा।

क्लास-डी एम्पलीफायर समेत कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च

ATDSC ने वर्ष 2026 के लिए नए क्लास-डी एम्पलीफायर पेश किए हैं। ये सिंगल, डुअल और क्वाड चैनल विकल्पों में उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार, इनका डिजाइन कम बिजली खपत के साथ बेहतर और पावरफुल ऑडियो आउटपुट देने के लिए किया गया है।

इसके अलावा कंपनी ने स्मार्ट AV पोर्टफोलियो में कई अन्य उत्पादों की जानकारी दी, जिनमें—

स्मार्ट एवं डिजिटल पोडियम/लेक्चरन — इंटरैक्टिव टच स्क्रीन, इंटीग्रेटेड ऑडियो और ऑटोमेशन के साथ।
अल्ट्रा-HD PTZ कैमरे — कॉन्फ्रेंस रूम, ऑडिटोरियम और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ऑटो-ट्रैकिंग और हाई ऑप्टिकल जूम।
मोटराइज्ड रिट्रैक्टेबल मॉनिटर — बोर्डरूम और मीटिंग रूम के लिए स्पेस-सेविंग डिस्प्ले।
वायरलेस और वायर्ड कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम — माइक्रोफोन, डेलिगेट यूनिट्स और डिजिटल सिग्नल प्रोसेसर के साथ।

1500 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स का दावा

कंपनी ने बताया कि उसके पास देशभर में 1500 से अधिक प्रोजेक्ट्स की डिलीवरी का अनुभव है। ATDSC के अनुसार, कंपनी डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, इंटीग्रेशन, एंड-टू-एंड डिलीवरी और तकनीकी सहायता सहित AV सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।

कंपनी ने यह भी बताया कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के माध्यम से भारतीय थल सेना और वायु सेना के 72 प्रमुख रक्षा प्रतिष्ठानों में उसके सॉल्यूशंस का 7 वर्षों से अधिक समय से संचालन और मेंटेनेंस किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में मजबूत नेटवर्क बनाने पर जोर

ATDSC प्रबंधन के मुताबिक, 27 सितंबर को कंपनी अपने उद्योग सफर के 25 वर्ष पूरे कर रही है। कंपनी छत्तीसगढ़ को महत्वपूर्ण बाजार मानते हुए प्रीमियर वेंचर्स के स्थानीय नेटवर्क के जरिए राज्य के विभिन्न जिलों तक आधुनिक AV तकनीक और तकनीकी सेवाएं पहुंचाने की दिशा में काम करेगी।

प्रीमियर वेंचर्स के संचालक अभिषेक सरावगी ने कहा कि ATDSC के साथ साझेदारी के जरिए छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय AV तकनीक, डिजिटल पोडियम और ऑटोमेशन सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी स्थानीय चैनल पार्टनर्स को बेहतर स्टॉक उपलब्धता और ऑन-साइट सपोर्ट देने पर भी काम करेगी।

रोड शो के दौरान स्थानीय सिस्टम इंटीग्रेटर्स, AV कंसल्टेंट्स और डीलर्स को आगामी प्रोजेक्ट्स में ATDSC के प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल और तकनीकी इंटीग्रेशन की जानकारी दी गई।