#राष्ट्रीय

पीएम मोदी का 76वां बर्थडे आज, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार; युवराज सिंह ने कही ये बात

Advertisement Carousel

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। राजनीतिक जगत के साथ-साथ फिल्म और खेल जगत की हस्तियां भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को बधाई दे रही हैं।

इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। युवराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और सफलता की कामना की।

युवराज सिंह ने क्या लिखा?

युवराज सिंह ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व का जिक्र किया। उन्होंने आने वाले साल के लिए पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और लगातार सफलता की कामना की।

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्सों में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रमों की योजना बनाई है।