सेमीकॉन इंडिया 2026 का आगाज, PM मोदी बोले- अब भारत में बनी चिप दुनिया तक पहुंचेगी
नई दिल्ली। भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर को नई दिशा देने वाले सेमीकॉन इंडिया 2026 का गुरुवार को यशोभूमि में शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय इस आयोजन में दुनिया की प्रमुख सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप और तकनीकी विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। इस बार सम्मेलन में 52 देशों की 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल हो रही हैं। कार्यक्रम का फोकस भारत में सेमीकंडक्टर का मजबूत और आत्मनिर्भर इकोसिस्टम तैयार करने के साथ-साथ वैश्विक कंपनियों के लिए निवेश और साझेदारी के अवसर बढ़ाने पर है। PM मोदी बोले- भारत ने तय कर लिया अपना रास्ता उद्घाटन समारोह में […]



