#प्रदेश

17 जाति प्रमाण पत्र अटके तो प्रशासन ने लिया एक्शन, स्टेनो पर लगा 1700 रुपए का अर्थदंड

Advertisement Carousel

 

रायपुर। सरकारी सेवाओं को तय समय-सीमा में उपलब्ध कराने के लिए लागू लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत रायपुर जिले में लापरवाही पर कार्रवाई की गई है। अभनपुर तहसील में जाति प्रमाण पत्र के 17 आवेदन समय पर निपटाने में देरी पर स्टेनो हेमलता दीवान पर 1700 रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।

समय-सीमा खत्म होने के बाद भी लंबित रहे आवेदन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्धारित अवधि बीत जाने के बावजूद 17 आवेदनों का निराकरण नहीं किया गया था। इसे सेवा प्रदान करने में देरी मानते हुए प्रकरण में जिम्मेदारी तय की गई।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक लंबित आवेदन पर 100 रुपए के हिसाब से कुल 1700 रुपए का अर्थदंड लगाया गया।

चालान से जमा कराई गई पेनल्टी

अर्थदंड की राशि नियमानुसार चालान के जरिए शासकीय कोष में जमा कराई गई है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी सेवाओं में अनावश्यक देरी रोकना और लोगों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।