#प्रदेश

CG Lightning: बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे लोग, अचानक गिरी आकाशीय बिजली; 3 की मौत, 3 घायल

Advertisement Carousel

 

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार शाम मौसम बिगड़ने के साथ बड़ा हादसा हो गया। बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे लोग

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। उस वक्त कुछ लोग बाड़ी में काम कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए सभी एक झोपड़ी में जाकर रुक गए।

इसी दौरान झोपड़ी पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

हादसे में इनकी गई जान

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—

नरेश खैरवार (24), पिता रामू खैरवार, निवासी महुदा
रामभरोश पटेल (32), पिता कंश राम पटेल
तुलसी राम पटेल (51), पिता बेदराम पटेल
तीन लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में—

अंजू पटेल (26), पति रामभरोश पटेल
दुलारा बाई पटेल (46), पति तुलसी पटेल
बैशाखू (32), पिता रामू खैरवार

शामिल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।