CG Lightning: बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे लोग, अचानक गिरी आकाशीय बिजली; 3 की मौत, 3 घायल
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार शाम मौसम बिगड़ने के साथ बड़ा हादसा हो गया। बलौदा थाना क्षेत्र के महुदा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे लोग जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। उस वक्त कुछ लोग बाड़ी में काम कर रहे थे। बारिश से बचने के लिए सभी एक झोपड़ी में जाकर रुक गए। इसी दौरान झोपड़ी पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। […]



