#प्रदेश

Bilaspur Crime News: गणेश पंडाल में DJ पर डांस को लेकर खूनी संघर्ष, तलवार-चाकू से हमला कर युवक की हत्या; पिता-भाई समेत 4 घायल, 14 हिरासत में

Advertisement Carousel

 

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा में गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो गुटों के बीच विवाद के बाद तलवार और चाकू से हमला कर 32 वर्षीय शैलेष कुमार राठौर की हत्या कर दी गई। हमले में उसके पिता, भाई समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

DJ पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को गणेश उत्सव पंडाल में डीजे बजाने और डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवकों के एक गुट ने शैलेष और उसके परिजनों पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया।हमले में गंभीर रूप से घायल शैलेष को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों पर भी हमला

हमले में शैलेष के पिता व्यास नारायण राठौर, बड़े भाई रवि कुमार राठौर, विक्रम राठौर और विकास राठौर भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग विवाद शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचे थे, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।

14 संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

घटना के बाद पुलिस ने 14 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक पक्ष और आरोपियों के बीच पहले भी विवाद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

पत्नी ने की कड़ी सजा की मांग

घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम है। शैलेष की पत्नी ने घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई और सजा की मांग की है।

Bilaspur Crime News: गणेश पंडाल में DJ पर डांस को लेकर खूनी संघर्ष, तलवार-चाकू से हमला कर युवक की हत्या; पिता-भाई समेत 4 घायल, 14 हिरासत में

CM Sai on Rahul Gandhi: PM मोदी