CM Sai on Rahul Gandhi: PM मोदी की मिमिक्री पर CM साय का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- नेता प्रतिपक्ष हैं, ऐसा आचरण शोभा नहीं देता

रायपुर। इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी मामले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। सीएम साय ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और उन्हें इस तरह का आचरण शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का आचरण देश के सामने एक्सपोज हो रहा है।
महानदी जल विवाद पर भी बोले CM साय
ओडिशा प्रवास को लेकर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महानदी जल के मामले में ट्रिब्यूनल की प्रक्रिया के बाद अब CWC को रिपोर्ट सौंप दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा में एक ही गठबंधन की सरकार होने के कारण दोनों राज्यों के बीच समन्वय बेहतर है और महानदी जल का मामला जल्द सुलझने की उम्मीद है।




