Bilaspur Crime News: गणेश पंडाल में DJ पर डांस को लेकर खूनी संघर्ष, तलवार-चाकू से हमला कर युवक की हत्या; पिता-भाई समेत 4 घायल, 14 हिरासत में

  बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा में गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो गुटों के बीच विवाद के बाद तलवार और चाकू से हमला कर 32 वर्षीय शैलेष कुमार राठौर की हत्या कर दी गई। हमले में उसके पिता, भाई समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। DJ पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को गणेश उत्सव पंडाल में डीजे बजाने और डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू […]