#प्रदेश

Balod News : खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरी आसमानी आफत, एक की मौत; दो गंभीर

Advertisement Carousel

 

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार को आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के पथराटोला गांव में खेत में काम कर रही तीन महिलाएं अचानक बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अचानक गिरी बिजली, मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और तीनों इसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना में अनुसुइया बाई (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं क्लेन्द्री बाई (42 वर्ष) और रामेश्वरी सहारे (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे के बाद दोनों घायल महिलाओं को तत्काल दल्लीराजहरा स्थित ज्योति हॉस्पिटल ले जाया गया। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है। उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।आकाशीय बिजली गिरने की इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।