Balod News : खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरी आसमानी आफत, एक की मौत; दो गंभीर
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार को आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के पथराटोला गांव में खेत में काम कर रही तीन महिलाएं अचानक बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। अचानक गिरी बिजली, मची अफरा-तफरी जानकारी के अनुसार, महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और तीनों इसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में अनुसुइया बाई (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं क्लेन्द्री बाई (42 […]



