#प्रदेश

ट्रेन की चपेट में आए 5 छात्र, 4 की मौत; एक गंभीर, रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा

Advertisement Carousel

 

श्रीकाकुलम। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। टेक्कली मंडल के रविवलासा के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे पांच छात्र अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

सामने से आ रही ट्रेन पर नहीं गई नजर

पुलिस के मुताबिक, छात्र रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेन को वे देख नहीं पाए और सभी उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही हादसे की जानकारी जुटाई गई।

सभी मृतक 20 साल से कम उम्र के

श्रीकाकुलम के पुलिस अधीक्षक केवी महेश्वर रेड्डी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले चारों छात्र 20 वर्ष से कम उम्र के थे। सभी आसपास के गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे में घायल छात्र की पहचान सोलोमन राज के रूप में हुई है। उसने बताया कि घटना के वक्त सभी छात्र शौच के लिए गए थे। घायल सोलोमन का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

CM नायडू ने जताया दुख

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताते हुए मृत छात्रों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।पुलिस और रेलवे अधिकारी हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।

ट्रेन की चपेट में आए 5 छात्र, 4 की मौत; एक गंभीर, रेलवे ट्रैक पार करते वक्त हुआ हादसा

Balod News : खेत में काम कर