ATDSC के 25 साल: छत्तीसगढ़ में लॉन्च हुए नेक्स्ट-जेन AV प्रोडक्ट्स, प्रीमियर वेंचर्स के साथ बढ़ेगा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क
रायपुर। ऑडियो-विजुअल ऑटोमेशन और इंटीग्रेटेड AV सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी ATDSC ने अपने 25 वर्ष के उद्योग सफर के मौके पर छत्तीसगढ़ में नए प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो लॉन्च किया। कंपनी ने अपने आधिकारिक रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर प्रीमियर वेंचर्स के साथ मिलकर राज्य में पार्टनरशिप और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार की भी घोषणा की। कंपनी के मुताबिक, ATDSC ब्रांड एक दशक से अधिक समय से भारतीय बाजार में ऑडियो-विजुअल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑनलाइन क्लास सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम कर रहा है। छत्तीसगढ़ में कंपनी का फोकस कॉर्पोरेट, एजुकेशनल और सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने पर है। जेल रोड पर हुआ पार्टनरशिप नेटवर्क […]



