#प्रदेश

CG Train Cancelled: रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द; 2 गाड़ियों का बदलेगा रूट

Advertisement Carousel

 

बिलासपुर। अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण कार्य के चलते मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह काम 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच निर्धारित दिनों में होगा। इसके चलते 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

6 ट्रेनें रहेंगी रद्द

मेगा ब्लॉक के चलते 18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस के फेरे निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगे। नवंबर में 24 और 27, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तथा जनवरी 2027 में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को ट्रेन नहीं चलेगी।

12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।

12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस नवंबर में 25, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तथा जनवरी में 6 और 13 तारीख को रद्द रहेगी।

इसके अलावा 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 21 और 28, दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तथा जनवरी में 2 और 9 तारीख को रद्द रहेगी।

इसकी वापसी सेवा 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।

2 ट्रेनों का बदलेगा रूट

मेगा ब्लॉक के कारण दो ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा।18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग से पुरी जाएगी।

वहीं 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस नवंबर में 26, दिसंबर में 3, 10, 17, 24 और 31 तथा जनवरी 2027 में 7 और 14 तारीख को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी और टाटानगर-गम्हरिया के बीच का निर्धारित मार्ग छोड़ देगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री अपनी यात्रा की तारीख से पहले संबंधित ट्रेन का नया परिचालन शेड्यूल और रूट जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।

CG Train Cancelled: रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द; 2 गाड़ियों का बदलेगा रूट

GK JCB ने नए 3DX Backhoe Loader